रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिरने से मलबे में दबे आठ मजदूरों को निकाला, दो की मौत

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में निर्माणाधीन पुल के एक एबेंडमेंट में ऊपर से मलबा गिर गया। मलबे में दबे सभी मजदूरों को निकाल लिया गया है। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि छह मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

आज ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग में नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल की सेंट्रिंग ढहने से 8 लोग दब गए थे। SDRF, फायर सर्विस द्वारा 6 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुँचाया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। पुल की सरिया को कटर मशीन से काटकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया।