अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद नई टिहरी का वेतन रोका

नई टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने 29 जून को टिहरी शहर के अन्तर्गत नालियां बन्द होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर नगर पालिका क्षेत्र नई टिहरी का निरीक्षण किया। इस दौरान नालियों की सफाई व्यवस्था सन्तोषजनक न पाये जाने पर उनके द्वारा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद टिहरी को उनके मोबाईल फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन स्विच ऑफ पाया गया।

Uttarakhand

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा 29 जून को उत्तराखण्ड के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद टिहरी गढ़वाल में बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत रेड अलर्ट जारी किया गया था। वहीं जिलाधिकारी द्वारा भी 12 जून को स्पष्ट निर्देश दिये गये थे कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी मानसून सत्र के दौरान अपने मोबाईल फोन स्विच ऑफ/नॉट रिचेबल ने रखकर चैबीस घण्टे ऑन/एक्टिवेट स्थिति में रखेंगे। निर्देशों का अनुपालन न करने पर ईओ नगरपालिका नई टिहरी संजय कुमार का स्पष्टीकरण तलब किया गया। उनके द्वारा निर्धारित तिथि के अन्तर्गत स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही किया गया तथा 28 जून से आतिथि तक कार्यालय/मुख्यालय में बिना सूचना के अनुपस्थित चले आ रहे है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी संजय कुमार के माह जुलाई के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है। वर्तमान में मानसून सत्र के दौरान निकाय के महत्वपूर्ण राजकीय कार्य बाधित्त न हो, इसलिए राजकीय/कार्यहित में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् चम्बा प्रशान्त कुमार को अग्रिम आदेशों तक नगर पालिका परिषद टिहरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।