विदाई समारोहः समारोह आयोजित कर एएनएम को दी विदाई

चम्बा: सीएचसी के उप केंद्र नैचोली से सेवानिवृत्त एएनएम नंदा कैंतुरा को एक होटल में विदाई दी गई। इस दौरान उनके कार्यों को सराहनीय बताया गया

Uttarakhand

नगर के एक होटल में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त एएनएम नंदा कैंतुरा को विदाई दी गई। नंदा कैंतुरा के कार्यकाल को सराहनीय बताया गया.

Oplus_16908288

सेवानिवृत हुए नंदा कैंतुरा ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवा के रूप में हमेशा वे निष्ठा पूर्वक दायित्वों का निर्वहन किए। आज जो ये सम्मान उन्हें दिया जा रहा है उसे आजीवन याद रखेंगी। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पुखराज सिंह ने कहा कि सेवा में आना-जाना एक प्रक्रिया है। इससे हर व्यक्ति को समय पर गुजरना है। नंदा देवी एक ऊर्जावान महिला रही है। इनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहा है। इनके सेवाकाल में अपने क्षेत्र के हर छोटी से छोटी गतिविधि पर ध्यान रखते हुये कार्यों को काफी तत्परता और जिम्मेदारी से निभाया है। विदाई समारोह के अवसर पर अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उन्हें अंग वस्त्र समेत अन्य कई प्रकार के उपहार प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की गई

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखी राम जोशी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. पुखराज सिंह, ज्योति बाला, इंदिरा कोठारी, मंगला देवी आदि ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर विदाई दी।