देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ गंगोत्री में फूटा गुस्सा

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो
गंगोत्री
केदारनाथ धाम के मुख्य गेट को बंद करने के मामले में गंगोत्री धाम में भी तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ रोष जताया। आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पुरोहितों से उनके हक-हकूकों को छीन रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव दीपक सेमवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड देवस्थानम बोर्ड के नाम पर इसी प्रकार मनमानी की जाती रही तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। कहा कि एक तरफ सरकार कह रही है कि तीर्थ पुरोहितों के हक-हकूकों के साथ किसी प्रकार का खिलावाड़ नही करेगी, वहीं दूसरी ओर केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के जाने पर पाबंदी लगाई जा रही है। इसके किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आक्रोशित पुरोहितों ने जबरन थोपे जा रहे बोर्ड को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।