सौगात: श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में शुरू होंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम : कुलपति

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

चंबा: श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल में आगामी शैक्षणिक सत्र से बीएससी कृषि शुरू करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए विवि कुलपति ने भूमि और भवन का निरीक्षण किया। साथ ही विवि ने एलईडी बल्ब निर्माण, सहित कई रोजगार परक व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय कुलपति प्रो एनके जोशी ने शनिवार को विवि में मुख्यालय में बीएससी कृषि शुरू करने के लिए ढांचागत संसाधनों को लेकर बैठक की। वीसी प्रो एनके जोशी ने नया कोर्स शुरू करने के लिए भूमि और भवन का निरीक्षण किया। कुलपति प्रो एनके जोशी ने बताया की विश्वविद्यालय मुख्यालय में कृषि विभाग प्रारम्भ करने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र से मुख्यालय में बीएससी कृषि प्रारम्भ करने के निर्देश जारी किये गये। बताया कि छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए एलईडी बल्ब निर्माण, मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती, एक्वेरियम निर्माण, जैविक खेती सर्टिफिकेट/डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।