खुशखबरी: टिहरी में रोजगार मेला आज से, 250 पदों पर होनी है नियुक्ति

हिमशिखर ब्यूरो

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

नई टिहरी। बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। टिहरी जिले के विकास खंड मुख्यालयों में 12 सितंबर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी स्किल्स कांउसिल ऑफ इंडिया की ओर से सुरक्षा जवानों और सुरक्षा सुपरवाईजरों के 250 पदों पर नियुक्ति होनी है। बताया कि 12 सितंबर प्रतापनगर ब्लॉक मुख्यालय मे रोजगार मेला आयोजत होगा। अगले दिन चंबा ब्लॉक , 14 को विकासखंड नरेंद्रनगर (फकोट), 15 को कीर्तिनगर, 16 को भिलगंना, 17 को जाखणीधार, 19 को देवप्रयाग (हिंडोलाखाल), 20 को थौलधार, 22 को जिला मुख्यालय स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय और 23 सितंबर 2022 को विकासखंड जौनपुर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। विकाखखंड मुख्यालयों में प्रात: 10.30 बजे से शाम 3 बजे तक रोजगार मेला आयोजित होगा।रोजगार मेलों के संबंध में जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9917529293 पर 8318020726 पर संपर्क कर सकते हैं। 12 सितंबर को नई टिहरी आईटीआई परिसर में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है

Uttarakhand Uttarakhand