सियासत :भाजपा से निकाले जाने के बाद आज कांग्रेस में शामिल होंगे हरक सिंह रावत, बहू भी थामेंगी ‘हाथ’ का साथ

नई दिल्ली

बीजेपी से निष्काषित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आज मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार हरक सिंह रावत के साथ उनकी बहू अनुकृति भी पार्टी की सदस्यता लेंगी. दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं के समक्ष दोपहर 12 बजे कांग्रेस ज्वाइन करेंगे.