यहां स्कूल की बाथरूम की छत गिरने से बड़ा हादसा, छात्रा की मौत

चंपावत

Uttarakhand

स्कूल की बाथरूम की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीसरी में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हो गए। हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया।

Uttarakhand Uttarakhand

बुधवार को थाना पाटी जनपद चंपावत क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम मौन कांडा के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र तथा छात्राएं स्कूली परिसर मे स्थित पुराने शौचालय के पास खेल रहे थे। इसी दौरान पुराने शौचालय की छत अचानक गिर गई। सूचना पर बचाव दल घटनास्थल को रवाना हुए व रेस्क्यू राहत बचाव कार्य किया गया। घटना में एक स्कूली छात्रा को चोटें आने के कारण मृत्यु हो गई तथा 02 बच्चे घायल हो गए। टीम द्वारा रेस्क्यू कर मौके पर प्राथमिक उपचार कराने के उपरांत घायलों को अग्रिम उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट को भेजा गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

वहीं, अपनी बच्ची का शव देख मृतका की मां बेसुध हो गई। वह एक टक लगाकर अपनी मासूम बच्ची की लाश देखती रही। वहीं घायल बच्चों के परिजन अपने बच्चों की सलामती मांग रही है। अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों का ऐसा हाल देख अभिभावकों का गुस्सा थम नहीं रहा है।