उत्तराखंड का बढ़ा मान: टिहरी के राजेश भंडारी बने वायु सेना में एयर वाइस मार्शल

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: सैन्य बहुल उत्तराखंड के लिए आज का दिन गौरवान्वित करने वाला है। यहां के एक सपूत को देश सेवा में अहम जिम्मेदारियों से नवाजा गया है।

टिहरी जनपद प्रतापनगर के पड़िया गांव के राजेश भंडारी एयर कोमोडोर पद से नई पदोन्नति पाकर एयर वाइस मार्शल पद पर नियुक्त हो गये हैं। इधर, गंगोत्री धाम में राजेश भंडारी के भारतीय वायुसेना मैं पदोन्नति पाने पर विशेष पूजा- अर्चना की गई है।

Uttarakhand Uttarakhand

टिहरी जनपद के लोगों ने प्रतापनगर पड़िया गांव के मूल निवासी राजेश भंडारी की एयर वाइस मार्शल पद पर पदोन्नति होने पर खुशी जताई है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, पंडित महेश सेमवाल ने राजेश भंडारी को बधाई देते हुए गंगोत्री मंदिर में पूजा -अर्चना करने के बाद उनके दीर्घायु की कामना की है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ा गर्व का विषय है कि आज टिहरी गढ़वाल के सपूत ने भारतीय वायुसेना में बड़ा पद प्राप्त किया है।