कोविड अपडेट : देश में बीते चौबीस घंटे के दौरान 1,59,632 नए मामले सामने आए, प्रधानमंत्री ने आज शाम बुलाई बैठक

नई दिल्ली

देश में कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में वर्तमान में 5,90,611 सक्रिय मामले आए।

सक्रिय मामले कुल वर्तमान में 1.66 प्रतिशत हैं।

स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 96.98 प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 10.21 प्रतिशत है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 6.77 प्रतिशत है

प्रधानमंत्री ने बुलाई बैठक

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर सरकार अलर्ट है। पीएम मोदी आज शाम साढ़े 4 बजे समीक्षा बैठक करेंगे। वे तीसरी लहर को लेकर तैयारियों का जायजा भी लेंगे।ऐसे में मोदी संक्रमण थामने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दे सकते हैं।

राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले

क्रम संख्या राज्य ओमिक्रोन मामलों की संख्या अस्पताल से छुट्टी/स्वस्थ हुए/स्थानांतरित मामले
1 महाराष्ट्र 1009 439
2 दिल्ली 513 57
3 कर्नाटक 441 26
4 राजस्थान 373 208
5 केरल 333 93
6 गुजरात 204 160
7 तमिल नाडु 185 185
8. हरियाणा 123 92
9. तेलंगाना 123 47
10. उत्तर प्रदेश 113 6
11. ओडिशा 60 5
12. आंध्र प्रदेश 28 9
13. पंजाब 27 16
14. पश्चिम बंगाल 27 10
15. गोवा 19 19
16. असम 9 9
17. मध्य प्रदेश 9 9
18. उत्तराखंड 8 5
19. मेघालय 4 3
20. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 3 0
21. चंडीगढ़ 3 3
22. जम्मू-कश्मीर 3 3
23. पुद्दुचेरी 2 2
24. छत्तीसगढ़ 1 0
25. हिमाचल प्रदेश 1 1
26. लद्दाख 1 1
27. मणिपुर 1 1
कुल 3,623 1,409