सप्ताह का पंचांग:ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह, धनतेरस, दीपावली और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार आएंगे

पंडित उदय शंकर भट्ट

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस सप्ताह यानी 2 से 7 नवंबर तक धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज रहेंगे। इस सप्ताह हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इनके साथ ही दीपावली से पहले की जाने वाली खरीदारी के लिए हर दिन शुभ मुहूर्त भी रहेगा। ज्योतिषीय नजरिये से ये हफ्ता खास रहेगा। इस सप्ताह खरीदारी और नई शुरुआत के लिए दीपावली तक तीन दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। वहीं, बुध ग्रह अपनी ही राशि यानी कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश कर जाएगा। इस ग्रह की चाल में बदलाव होना कई लोगों के लिए शुभ रहेगा।

2 से 7 नवंबर तक का पंचांग

2 नवंबर, मंगलवार – कार्तिक कृष्णपक्ष, त्रयोदशी, धनतेरस

3 नवंबर, बुधवार – कार्तिक कृष्णपक्ष, चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी

4 नवंबर, गुरुवार – कार्तिक कृष्णपक्ष, अमावस्या, दीपावली पर्व

5 नवंबर, शुक्रवार – कार्तिक शुक्लपक्ष, प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा

6 नवंबर, शनिवार – कार्तिक शुक्लपक्ष, द्वितीया, भाई दूज

7 नवंबर, रविवार – कार्तिक शुक्लपक्ष, तृतीया

ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह

2 नवंबर, मंगलवार – त्रिपुष्कर योग, खरीदारी का अबूझ मुहूर्त धनतेरस, बुध का राशि परिवर्तन

3 नवंबर, बुधवार – आनंद योग, चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि का शुभ संयोग

4 नवंबर, गुरुवार – महालक्ष्मी पूजा पर्व, खरीदारी और हर शुभ काम मुहूर्त