उत्तराखंड में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी, पीएम ने बधाई दी

Uttarakhand

नई दिल्ली

उत्तराखंड में 18 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यह दावा करते हुए कहा कि राज्य ने लक्ष्य से तीन महीने पहले अपनी पूरी पात्र आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दे दी है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में 100% पात्र आबादी को टीके की पहली खुराक दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके राज्य के लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखंड की यह उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि वैश्विक महामारी से लड़ने में हमारा वैक्सीनेशन अभियान सबसे अधिक प्रभावी साबित होने वाला है और इसमें जन-जन की भागीदारी अहम है।

Uttarakhand Uttarakhand