भारत की ताकत बढ़ी : भारतीय नौसेना के बेड़े में 2 MH-60R मल्टी रोल हेलिकॉप्टर शामिल

नई दिल्ली

Uttarakhand

अमेरिकी नौसेना ने भारतीय नौसेना को दो MH-60R मल्टी रोल हेलिकॉप्टर्स (एमआरएच) सौंप दिए हैं। भारतीय नौसेना विदेशी सैन्य बिक्री के तहत अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन से 24 हेलिकॉप्टर खरीद रही है।

सैन डिएगो के नेवल एयर स्टेशन नॉर्थ आइलैंड में  एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना में हेलीकॉप्टरों के औपचारिक हस्तांतरण को चिह्नित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic1(8)V0OE.jpeg

Uttarakhand Uttarakhand

एमएच-60आर हेलीकॉप्टर सभी मौसमों में काम करने वाला हेलीकॉप्टर है जिसे विमानन की नयी प्रौद्योगिकियों के साथ कई मिशनों में सहयोग देने के लिए डिजाइन किया गया है। हेलीकॉप्टरों को कई विशिष्ट उपकरण तथा हथियारों से भी लैस किया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic1(6)2MZ1.jpeg

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इन एमआरएच के शामिल होने से भारतीय नौसेना की त्रिविमीय क्षमताओं में और इजाफा होगा। भारतीय चालक दल का पहला बैच अभी अमेरिका में इन शक्तिशाली हेलीकॉप्टरों पर प्रशिक्षण ले रहा है।