इंदिरा हृदयेश ने भाजपा नेताओं को दी मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी

हल्द्वानी:  पिछले कई दिनों से नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बीजेपी में शामिल होने की अफवाह फैलाई जा रही थी। जिसको लेकर इंदिरा हृदयेश ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह कांग्रेस की सीनियर लीडर हैं और कांग्रेस में महत्वपूर्ण पद पर बैठी हुई हैं।

Uttarakhand

महत्वपूर्ण पद छोड़कर कोई भी व्यक्ति संवैधानिक पद पर नहीं जाता है। साथ ही इंदिरा हृदयेश ने अफवाह फैलाने वाले भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी ने अफवाह फैलाई तो उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाएंगी।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा है कि उनकी बीजेपी के किसी नेता से कोई बात नहीं हुई है। सिर्फ बीजेपी के कुछ लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग इंदिरा हृदयेश से घबराएं हुए हैं और इस तरह के झूठी अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

गौरतलब है कि कुछ दिनों से प्रदेश बीजेपी के बड़े नेताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा को बल दिया जा रहा था। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि जो भी बीजेपी के नेता इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ वो मुकदमा दर्ज कराएंगी।