हल्द्वानी में कैलाश विजयवर्गीय बोले-बूथ मजबूत होगा तो पार्टी प्रदेश और देश स्तर पर मजबूत होगी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

हल्द्वानी-: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। इसलिए बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुखों को अपने बूथ में घर-घर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कम से कम महीने में एक बार पन्ना प्रमुख बूथ के प्रत्येक परिवारों से सम्पर्क करें और भाजपा की नीतियों से उन्हें अवगत कराये।

आगामी आम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहाँ बूथ संख्या 131 के पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बूथ पर पन्ना प्रमुख से बातचीत करते हुए मतदाताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बूथ अध्यक्ष बिशन दत्त जोशी समेत अन्य पदाधिकारियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि बूथ पर बैठक राष्ट्रीय महामंत्री ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भी लेते हैं। सभी बूथों को महीने में एक बार अवश्य बैठक करनी चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के दौरान कार्यकर्ताओं को आपस में बैठना चाहिए। इससे घनिष्ठता भी बढ़ती है और आप लोग सरकार की योजनाओं को जनता तक आसानी से पहुंचा पाते हैं।

Uttarakhand

Uttarakhand

राष्ट्रीय महामंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा देश के लिए काम करती है। प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। इस समय गृह मंत्री अमित शाह ने देश विरोध गतिविधियों में एक संगठन पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बारे में सभी को जानकारी होगी। पीएफआई नाम के इस संगठन के बारे में घर-घर जाकर लोगों को बताएं। यह लोग अपने देश का नमक खाते हैं और फिर देश को अस्थिर करने का काम करते हैं। इस दौरान विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, केंद्र संयोजक मनोज मठपाल, बूथ अध्यक्ष बिशन दत्त जोशी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *