डोबरा-चांठी पुल बना चारधाम यात्रियों के आर्कषण का केन्द्र

चार धाम यात्री डोबरा-चांठी पुल में ले रहे हैं सेल्फी का मजा

Uttarakhand

नई टिहरी : जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत टिहरी झील पर बना सस्पेंशन दोबारा-चांठी पुल चारधाम पर आ रहे यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे यात्री बीच पुल में जाकर सेल्फी ले रहे हैं। सांय के समय डोबरा-चांठी पुल में लगी आधुनिक तकनीक से युक्त मल्टी कलर लाइटिंग शो की खूबसूरती कई पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर रही है।

पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मित डोबरा-चांठी पुल में लगाई गई रंग-बिरंगी लाइट के जगमगाने से रात के समय यह पुल दिल्ली के इंडिया गेट और सिगनेचर ब्रिज की तरह चमचमाता नजर आता है। कई किलोमीटर तक पुल की जगमगाती लाइटे नई टिहरी और प्रतापनगर से देखने में बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। पुल में आए दिन स्थानीय लोगों और बाहर से आये पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। समुद्रतल से लगभग 850 मीटर की ऊचांई पर बना 725 मीटर लम्बा डोबरा-चांठी पुल वर्ष 2020 में जनता को समर्पित कर दिया गया था।

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम से लौट रहे महाराष्ट्र के यात्री संग्राम सिंह ने बताया कि धामों की यात्रा करने के बाद अब टिहरी डैम को देखने आए हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में प्राकृतिक सौन्दर्य के दर्शन टिहरी झील को देखकर हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाये गये डोबरा-चांठी पुल ने वास्तव में प्राकृतिक सौंदर्य की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए है।

Uttarakhand Uttarakhand

स्थानीय पर्यटक आशीष ने बताया कि जब से यह पुल बना है, तब से टिहरी झील घूमने आए पर्यटक और चारधाम यात्री इस पुल में सेल्फी और पिक्चर लेकर अपनी सुनहरी यादों को अपने साथ लेकर जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह पुल प्रतापनगर से नई टिहरी मुख्यालय की दूरी को काम करने के साथ ही पर्यटन के तौर पर भी विकसित हो रहा है।

शादी से पहले दूल्हे ने ब्रिज में किया फोटोशूट

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

शादी की बारात लेकर जा रहे ऋषभ खत्री ने डोबरा-चांठी के सस्पेंशन ब्रिज में अपनी फैमिली के साथ फोटो शूट करवाया। ऋषभ ने बताया कि कुछ यादें ऐसी होती हैं, जो हमेशा के लिए आपको जीवन भर याद रहती है। दूल्हे ऋषभ ने ब्रिज के ऊपर एक फिल्मी गाने में अपने परिवार के साथ एक रेल बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट की। उन्होंने बताया कि ब्रिज के ऊपर रेल बनाने से उन्हें कई लाइक और व्यूज मिलेंगे, क्योंकि डोबरा चाठी पुल को कई लोग सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर सर्च करते हैं।