सुप्रभातम्: समय का सदुपयोग करना सीखें

“समय” एक ऐसी चीज है जो भिखारी को राजा और राजा को भिखारी बना सकती है। समय सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसके आगे दूसरे हथियार बेकार हैं। समय एक सामान्य शब्द लगता है लेकिन इसके महत्व को समझना बहुत मुश्किल है। एक सफल और असफल व्यक्ति के बीच समय की कीमत का अंतर होता है।

Uttarakhand

हिमशिखर धर्म डेस्क

जो लोग समय का सदुपयोग करना नहीं जानते उनका जीवन भी अनुपयोगी बन जाता है। समय को काटो नहीं अपितु जिओ। समय काटना अर्थात समय का दुरूपयोग करना और समय को जीना अर्थात समय का सदुपयोग करना। हमारे शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि मनुष्य अपनी नासमझी में अपने जीवन को व्यर्थ गंवाता है।

Uttarakhand Uttarakhand

” कालो न यातो वयमेव याताः ” अर्थात मनुष्य समझता है कि वह समय काट रहा है मगर सच्चाई यह है, कि वह समय को नहीं अपितु समय ही उसे काट रहा है। समय उन लोगों द्वारा ही जिया जाता है जो निरंतर पुरुषार्थ में लगे हुए हैं। जो नयें सृजन और सफल होने के लिए निरन्तर कर्म करने में विश्वास रखते हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

मेहनत को छोड़ केवल किस्मत में विश्वास रखने वाले मनुष्य ही समय को जीने की अपेक्षा काटने में लगे रहते हैं। प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करना सीखो ताकि आपका प्रभात शुभप्रभात और रात्रि शुभरात्रि बन सके एवं स्वयं के जीवन को भी आप उन्नति और उत्थान की ओर अग्रसर कर सकें।