सुवाखोली अलमस नगुण मोटर मार्ग पर स्कार्पियो खाई में गिरी, दो की मौत

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी। 

पहाड़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला टिहरी के सुवाखोली अलमस नगुण मोटर मार्ग का है। जहां बीती देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी।

Uttarakhand Uttarakhand

शनिवार रात्रि को राज्य मार्ग सुवाखोली अलमस नगुण मोटर मार्ग से 01 स्कार्पियो संख्या:- UK10 8266 जो मेण्डखाल-लावणी ग्रामीण मार्ग में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें 02 व्याक्ति की मृत्यु हुई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

रविवार सुबह सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर घटना स्थल पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर मृतकों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी है। वाहन मालिक को सूचना दी गई है।