ब्रेकिंग: केदारनाथ-महापंथ के पास बंगाल के दो ट्रेकर फंसे, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

केदारनाथ

Uttarakhand

रांसी से महापंथ होते हुए 10 सदस्यीय पर्यटक दल ट्रैकिंग पर निकला था। शनिवार को दल के एक सदस्य की तबियत बिगड़ गई। दल में शामिल पोर्टर देर रात 8 लोगों को लेकर केदारनाथ पहुँचा और आपदा प्रबंधन विभाग से मदद की गुहार लगाई। 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

पोर्टर मुकेश नेगी ने हिमशिखर खबर को बताया कि 2 अक्टूबर को 10 सदस्यीय बंगाल के पर्यटक दल को लेकर उन्होंने रांसी से महापंथ के लिए ट्रैकिंग शुरू की। दल शनिवार को केदारनाथ से 6 किलोमीटर मीटर आगे महापंथ शिखर के पास पहुंच गया था। लेकिन अचानक दल के एक सदस्य की तबियत बिगड़ गई। साथ ही रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी ने उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। ऐसे में दल के आठ लोगों को लेकर वह शनिवार देर रात किसी तरह केदारनाथ लौट आया। जबकि बीमार सदस्य के साथ एक अन्य साथी फंसा हुआ है। केदारनाथ पहुंचकर आपदा विभाग से संपर्क करके दो के महापंथ के निकट फंसे होने की सूचना दी। इस मामले में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि टीम को भेजा जा रहा है।