किशोर ने कहा-टिहरी की महान जनता के श्री चरणों में नमन करने और अपनी रक्षा की भिक्षा के लिए उपस्थित हो रहा हूँ

नई टिहरी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कल बीजेपी में शामिल होंगे। देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सुबह 9 बजे  पार्टी की सदस्यता लेंगे।

वहीं किशोर उपाध्याय ने एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि,

मैं कल 27 जनवरी 2022 को अपराह्न 01:00 बजे टिहरी की महान जनता के श्री चरणों में नमन करने व अपनी रक्षा की भिक्षा के विनम्र निवेदन के साथ नागणी में आप सबको प्रणाम करने हेतु उपस्थित हो रहा हूँ।

आपके प्रत्यक्ष आशीर्वाद का आकांक्षी हूँ।