देवस्थानम बोर्ड : लाखी राम जोशी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कसा तंज- कहा गलत निर्णय लेने से हुई पार्टी की फजीहत

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी।

देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने के फैसले की जहाँ पूर्व काबीना मंत्री लाखीराम जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की। वहीं, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को आडे़ हाथ लिया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

यहाँ जारी एक बयान में पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी ने कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के देवस्थानम बोर्ड गठन करने के गलत फैसले के कारण पार्टी को शर्मिन्दगी झेलनी पड़ी। साथ ही तीर्थ पुरोहितों को भी अनावश्यक संघर्ष करना पड़ा। कहा कि देवभूमि में देवस्थानम बोर्ड गठन से धार्मिक परंपराओं पर आघात हो रहा था। जोशी ने कहा कि सीएम धामी के द्वारा बोर्ड को भंग करने का फैसला स्वागत योग्य है।