धामी कैबिनेट में फेरबदल संभव, बीजेपी हाईकमान ने सीएम धामी से मांगी मंत्रियों की रिपोर्ट

देहरादून

Uttarakhand

उत्तराखंड कैबिनेट में जल्द ही फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार  राज्य कैबिनेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बीजेपी हाईकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों और विधायकों को लेकर गोपनीय रिपोर्ट मांगी है। सीएम धामी भी इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। वह आज दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही उत्तराखंड की कैबिनेट में विस्तार के साथ ही कुछ फेरबदल भी देखने को मिल सकता है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

सूबे में नई सरकार बनने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में यह पहला बदलाव हो सकता है जिसमें मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदल सकते हैं या किसी विधायक को मंत्रालय दिया जा सकता है। किसे कौन-सा मंत्रालय दिया जाएगा यह तो अभी साफ नहीं है लेकिन नई दिल्ली में बीजेपी आलाकमान इस पर जल्द फैसला ले सकता है।