शख्स ने कबाड़ से बनाई किक से स्टार्ट होने वाली जीप, आनंद महिंद्रा ने कर दी बोलेरो देने की पेशकश, देखिए वीडियो

हिमशिखर खबर ब्यूरो।

Uttarakhand

महाराष्ट्र में एक शख्स ने कबाड़ से चार पहिया वाहन बनाया है। इस क्रिएशन को देख उद्योगपति आनंद महिंद्रा इसके फैन हो गये हैं।

इस जीप की सबसे ख़ास बात ये है कि ये सेल्फ से नहीं बल्कि बाइक की तरह किक से स्टार्ट होती है। शख्स के इस कारनामे पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी काफी हैरान हैं। इतना ही नहीं शख्स की तारीफ करते हुए उन्होंने उसे बोलेरो देने की भी पेशकश कर दी है। इस संबंध में बकायदा उन्होंने ट्वीट भी किया है, जिसे खूब पढ़ा जा रहा है।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

आनंद महिंद्रा ने शख्स के वीडियो को शेयर कर पहले ट्वीट में लिखा है: “यह साफ है कि ये किसी भी नियम से मेल नहीं खाता है, लेकिन मैं अपनो लोगों की सरलता और ‘कम से कम’ क्षमताओं की तारीफ करना कभी बंद नहीं करूंगा।” आनंद महिंद्रा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है: ‘स्थानीय अधिकारी जल्द ही या कुछ दिन बाद शख्स को इस गाड़ी को चलाने से रोक देंगे। क्योंकि यह नियमों का उल्लंघन करता है। मैं व्यक्तिगत रूप से शख्स को इस गाड़ी के बदले बोलेरो देने की पेशकश करूंगा। हमे प्रेरणा देने के लिए शख्स के इस निर्माण को महिंद्रा रिसर्च वैली में प्रदर्शित किया जा सकता है। क्योंकि संसाधन का अर्थ है कम संसाधनों में अधिक करना है।”