दर्जा राज्यमंत्री ने आगनबाड़ी वर्कर की सुनीं फरियाद

काशीपुर: जसपुर में उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री सायरा बानो आंगनबाड़ी वर्कर की शिकायत पर जांच करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने समस्त आंगनबाड़ी वर्कर्स के साथ एक बैठक भी की। वहीं, बैठक में राज्यमंत्री सायरा बानो ने शिकायतकर्ता वर्कर की बात सुनीं. मीटिंग में उपजिलाधिकारी जसपुर भी मौजूद रहे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने बताया कि एक कर्मचारी की ओर से शिकायत राज्य महिला आयोग में की गई थी, कि उसे पिछले 3 वर्षों से मानदेय नहीं मिला है। विभाग में लगातार उसका शोषण किया जा रहा है और उसके चार्ज का कार्य भी उसे नहीं करने दिया जा रहा है। वहीं अब पीड़िता को उनके पद के अनुसार कार्य दे दिया गया है और उनका रुका हुआ मानदेय भी जल्द ही दिया जाएगा।

Uttarakhand Uttarakhand