विधायक किशोर उपाध्याय की प्रेस वार्ता: बोले-हिमालय के प्रबंधन पर रखी जाए सावधानी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: विधायक किशोर उपाध्याय ने चंबा की घटना और प्रदेश में बारिश से हुई बाकी तबाही के बारे में भी पत्रकारों से चर्चा की। चंबा में बीते दिनों हुए भूस्खलन से हुई जनहानि और नुकसान के बारे में जानकारी दी। किशोर उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने इस घटना के तमाम महत्वपूर्ण पहलुओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

विधायक किशोर उपाध्याय ने चंबा की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बीच काफी नुकसान हुआ है। टिहरी विधानसभा क्षेत्र चंबा में भी बारिश से नुकसान हुआ है। पिछले दिनों भूस्खलन से 5 लोगों की मौत चंबा में हुई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश भर में राहत बचाव कार्यों के कार्य जारी है। कहा कि घायलों के लिए एयर हेलिकॉप्टर की भी व्यवस्था की गई है। बताया कि मृतकों के परिजनों को सहायता राशि भी आवंटित तत्काल की गई है। जो लोग बेघर हुए है उनके लिए पुनर्वास किया जाएगा।

Uttarakhand Uttarakhand

विधायक किशोर ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जिन बच्चों ने अपने माता पिता को खोया है सरकार ऐसे बच्चों की पढ़ाई का भी ख्याल सरकार रखेगी। प्रदेश में जो नुकसान हुआ है केंद्र सरकार भी उसको लेकर मदद करेगी। गर्भवती महिलाओं के लिए भी हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहतर काम कर रहे हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

किशोर ने कहा कि हिमालय का प्रबंधन ठीक नहीं किया गया तो अगले 50 साल में हिमालय में एक बूंद भी बर्फ नहीं दिखेगी, ऐसा वैज्ञानिक भी कहते हैं। इसलिए हिमालय का प्रबंधन सही होना चाहिए। हिमालयी प्रबंधन अगर ठीक हो गया तो फिर आपदा जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है।