गुरु पर्व पर किसानों को तोहफा : पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन में सबसे बड़ा ऐलान, वापस लिए तीनों कृषि कानून

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित किया। इस संबोधन में मोदी ने तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने का बड़ा ऐलान किया। अपने 18 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को नेक नीयत के साथ लाई थी, लेकिन यह बात हम किसानों को समझा नहीं पाए। सुबह 9 बजे शुरू हुआ उनका संबोधन कोरोना के दौर में देश के नाम 11वां संदेश था।