नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास: नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर वन जेवलिन थ्रोअर बने, देश के पहले एथलीट बने

भारत के जैवलिन थ्रो के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। इसकी मुख्य वजह है कि वह विश्व एथलेटिक्स पुरुष जैवलिन थ्रो की रैंकिंग में पहले नंबर पर आए हैं।


हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-वन जेवलिन थ्रोअर बन गए हैं। वह देश के पहले एथलीट हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। वर्ल्ड एथलेटिक्स फेडरेशन ने सोमवार को यह रैंकिंग जारी की। नीरज 1455 अंकों के साथ नंबर वन पर काबिज हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स को 22 अंकों से पीछे छोड़ दिया।

आठ माह से नंबर दो पर थे चोपड़ा

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

25 वर्षीय नीरज 30 अगस्त, 2022 से विश्व नंबर दो के वरीयता क्रम पर थे। पीटर्स अब तक नंबर एक जेवेलिन थ्रोअर बने हुए थे, लेकिन पांच मई को दोहा में 88.67 मीटर के साथ स्वर्ण जीतने के बाद वह पीटर्स को नंबर एक की गद्दी से नीचे उतारकर खुद इस पर विराजमान हो गए हैं। पीटर्स दोहा में 85.88 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। बीते वर्ष सितंबर में ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) में हुए डायमंड लीग का फाइनल भी नीरज ने जीता था। 89.94 मीटर का राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करने वाले नीरज अब विश्व नंबर एक बनकर चार जून को फैनी ब्लैंकर्स कोएन खेलों में नीदरलैंड में खेलने उतरेंगे। इसके बाद वह 13 जून को टुर्कू (फिनलैंड) में पावो नूरमी गेम्स में खेलेंगे। यहां उन्होंने बीते वर्ष रजत जीता था।