अब 18 नहीं…लड़कियों की शादी की उम्र बढ़कर होगी 21 साल, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली

देश में अब तक लड़कियों की शादी की मिनिमम ऐज 18 साल थी. लेकिन अब सरकार इसे बढ़ाकर 21 साल करेंगी. इस प्रस्ताव को कैबिनेट की तरफ से बुधवार यानी 15 दिसंबर को कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है. केंद्र सरकार मौजूदा कानूनों में संशोधन के लिए संसद में प्रस्ताव पेश करेगी.