साइरस मिस्त्री की मौत के बाद एक्शन में सरकार: अब पिछली सीट पर बेल्ट अनिवार्य, नहीं तो देना होगा जुर्माना!

नई दिल्ली

Uttarakhand

देश के बड़े बिजनेस टाइकून साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर बात होने लगी है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

पिछली सीट पर बैठे यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनने को लेकर सरकार सख्त हो गई है। ऐसे यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना पहले से ही अनिवार्य है लेकिन अब इसे सख्ती से लागू करने की तैयारी की जा रही है। कार में पिछली सीट पर बैठे यात्रियों के लिए जल्दी ही सीट बेल्ट अलर्ट  की व्यवस्था शुरू की जा सकती है। रोड सेफ्टी को बढ़ाने के लिए यह उपाय किया जा रहा है। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी ने यह बात कही। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह हादसा महाराष्ट्र के पालघर जिले में नेशनल हाइवे पर हुआ था। इसके बाद ही सरकार ने पिछली सीट पर बैठे लोगों के लिए सीटबेल्ट अलर्ट की व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है। बता दें कि इसे लेकर ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री अगले 2-3 दिन में एक नोटिफिकेशन भी जारी कर देगी।