ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच NTAGI की बैठक आज, बच्चों के वैक्सीनेशन और एडिशनल डोज पर होगी बात

हिमशिखर स्वास्थ्य डेस्क

कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ की दहशत अब भारत में भी दस्तक दे चुकी हैं। इस बीच आज सोमवार को नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) की 11 बजे बैठक होगी।

बैठक में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को वैक्सीन की अतिरिक्त डोज और बच्चों की वैक्सीन पर चर्चा की जाएगी। NTAGI ही वैक्सीन पर सारे फैसले करती है। एनालिसिस करने के बाद अपने सुझाव स्वास्थ्य मंत्रालय को देती है, जिस पर अंतिम फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय करता है।