सप्ताह का पंचाग : इस सप्ताह शरद पूर्णिमा और करवा चौथ व्रत, ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह

Uttarakhand

पंडित उदय शंकर भट्ट

अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में अश्विन मास खत्म होगा और कार्तिक महीने की शुरुआत हो जाएगी। इस सप्ताह 2 बड़े व्रत रहेंगे। इस हफ्ते बुधवार को अश्विन पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। साल का ये ही एक ऐसा पर्व है, जिस दिन इंद्र और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। इस पूर्णिमा पर तीर्थ स्नान और दान की परंपरा है। ये शरद ऋतु की पूर्णिमा होने से इस रात चंद्रमा की रोशनी में खीर रखकर अगले दिन उसका प्रसाद लिया जाता है।

मान्यता है कि इस रात चंद्रमा की रोशनी में अमृत होता है। इसके 3 दिन बाद करवा चौथ व्रत किया जाएगा। ये सुहागनों का महापर्व होता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है और चंद्रमा की पूजा करती है। ज्योतिषीय नजरिये से भी ये सप्ताह खास रहेगा। क्योंकि इन दिनों बुध और गुरु की चाल में बदलाव होगा। वहीं, मंगल राशि बदलकर तुला में आ जाएगा। इस हफ्ते खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए 4 शुभ मुहूर्त भी रहेंगे।

18 से 24 अक्टूबर तक का पंचांग

18 अक्टूबर, सोमवार – अश्विन शुक्लपक्ष, त्रयोदशी

19 अक्टूबर, मंगलवार – अश्विन शुक्लपक्ष, चतुर्दशी

20 अक्टूबर, बुधवार – अश्विन शुक्लपक्ष, पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा

21 अक्टूबर, गुरुवार – अश्विन शुक्लपक्ष, प्रतिपदा

Uttarakhand Uttarakhand

22 अक्टूबर, शुक्रवार – अश्विन शुक्लपक्ष, द्वितीया

23 अक्टूबर, शनिवार – अश्विन शुक्लपक्ष, तृतीया

24 अक्टूबर, रविवार – अश्विन शुक्लपक्ष, चतुर्थी, करवा चौथ

ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह

18 अक्टूबर, सोमवार – रवियोग, गुरु मार्गी, मकर राशि में

19 अक्टूबर, मंगलवार – रवियोग, सर्वार्थसिद्धि योग

21 अक्टूबर, गुरुवार – सर्वार्थसिद्धि योग, मंगल का राशि परिवर्तन

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

23 अक्टूबर, शनिवार – सर्वार्थसिद्धि योग