पंचायत चुनाव अपडेट : जनपद टिहरी में विभिन्न पदों हेतु प्राप्त नामांकन में से 404 नामांकन निरस्त

नई टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 कोे निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पादित करने हेतु निर्वाचन प्रक्रिया गतिमान है। निर्वाचन प्रक्रिया की निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 02 जुलाई से 05 जुलाई, 2025 तक नामांकन पत्र प्राप्त किये गये, 07 जुलाई से 09 जुलाई, 2025 तक नामांकन पत्रों की जांच की गई तथा आज 10 जुलाई एवं 11 जुलाई, 2025 को नाम वापसी की प्रक्रिया सम्पादित की जायेगी।

जिला निर्वाचन कन्ट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद के विभिन्न विकास खण्ड क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न पदों पर कुल 7788 प्राप्त नामांकन पत्रों में से 404 नामांकन पत्र निरस्त किये गये। विभिन्न विकास खण्ड क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत के 7467 पदों के लिए कुल 3766 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 337 नामांकन निरस्त किए गए। वहीं प्रधान ग्राम पंचायत के 1049 पदों हेतु प्राप्त 2579 नामांकन पत्रों में से 25 निरस्त, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 351 पदों हेतु प्राप्त 1225 नामांकन पत्रों में से 31 निरस्त तथा सदस्य जिला पंचायत के 45 पदों हेतु प्राप्त 218 नामांकन पत्रों में से 11 नामांकन पत्र निरस्त किये गए।

सदस्य ग्राम पंचायत के विकास खण्ड भिलंगना में 142, विकास खण्ड चम्बा 17, विकास खण्ड देवप्रयाग 12, विकास खण्ड जाखणीधार 10, विकास खण्ड जौनपुर 90, विकास खण्ड कीर्तिनगर 12, विकास खण्ड नरेन्द्रनगर 11, विकास खण्ड प्रतापनगर 43 नामांकन पत्र निरस्त किये गए।

प्रधान ग्राम पंचायत के विकास खण्ड भिलंगना में 10, विकास खण्ड चम्बा 02, विकास खण्ड जाखणीधार 01, विकास खण्ड जौनपुर 02, विकास खण्ड कीर्तिनगर 01, विकास खण्ड नरेन्द्रनगर 01, विकास खण्ड प्रतापनगर 10 नामांकन पत्र निरस्त किये गए।

सदस्य क्षेत्र पंचायत के विकास खण्ड भिलंगना में 10, विकास खण्ड चम्बा 01, विकास खण्ड देवप्रयाग 01, विकास खण्ड जाखणीधार 02, विकास खण्ड जौनपुर 03, विकास खण्ड कीर्तिनगर 02, विकास खण्ड नरेन्द्रनगर 02, विकास खण्ड प्रतापनगर 10 नामांकन पत्र निरस्त किये गए।

वहीं सदस्य जिला पंचायत के विकास खण्ड भिलंगना में 08, विकास खण्ड जाखणीधार 01, विकास खण्ड जौनपुर 02 नामांकन पत्र निरस्त किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *