मणिपुर हमला : प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमले की निंदा की, कहा- नहीं भुलाया जाएगा बलिदान

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने आज शहीद हुए जवानों और उनके परिजनों को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं उन सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं जो आज शहीद हुए हैं। उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”

वहीं इस आतंकी हमले को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कायराना हमला बताया। उन्होंने अपने ट्वीट लिखा, ‘मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर कायराना हमला बेहद दर्दनाक और निंदनीय है। देश ने सीओ 46 एआर और परिवार के दो सदस्यों सहित 5 बहादुर सैनिकों को खो दिया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जल्द ही दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।