राष्ट्रपति ने ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली

तमिलनाडु में चॉपर क्रैश में जख्मी हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है। यह जानकारी मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति भवन के हवाले से ट्वीट में राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि  यह जानकर दुख हुआ कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद आज अंतिम सांस ली। हेलीकाप्टर दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया, राष्ट्र उनका आभारी है। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।