राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

Uttarakhand

नई दिल्ली

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा:

“दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Uttarakhand Uttarakhand

देवी दुर्गा शक्ति का प्रतीक हैं और वे नारी शक्ति का दैवीय रूप भी हैं। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है। मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप जीवन के साथ प्रकृति से जुड़ाव को दर्शाते हैं।

आइए, इस त्योहार के अवसर पर हम एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प करें, जहां समाज में महिलाओं को पहले से अधिक सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण में उन्हें बराबरी की भागीदारी प्राप्त हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

मेरी ईश्वर से कामना है कि हर्षोल्लास भरे इस पर्व से देशवासियों के बीच शांति, भाईचारे और एकता की भावना और सशक्त हो तथा हम सभी देश की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर काम करते रहें।“