Russia-Ukraine War: UN की अपील – मानवता के लिए युद्ध रोके रूस

हिमशिखर इंटरनेशनल डेस्क

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने रूस से युद्ध रोकने की अपील की है। गुटेरस ने राष्ट्रपति पुतिन से अपील करते हुए कहा कि ”मानवता के लिए अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें, शांति का रास्ता चुनें क्योंकि पहले ही काफी लोगों की जान जा चुकी है।’’