राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

ऋषिकेश।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कड़ी सुरक्षा के बीच परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उनका ऋषिकुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से स्वागत किया। देर शाम वह पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति के साथ सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल हुए। राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम परमार्थ निकेतन में ही रहा।