राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में दर्द की तकलीफ, आर्मी अस्पताल में एडमिट

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद दिल्ली के सेना के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है और उनका रूटीन चेकअप चल रहा है।

डाॅक्टरों की निगरानी में हैं राष्ट्रपति
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में तकलीफ होने के बाद सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिलहाल वो आर्मी अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में हैं।