बारिश बनी आफत: सड़क धंसने से खतरे की जद में कई मकान, पांच परिवारों को स्कूल में किया शिफ्ट

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: उत्तराखंड में आसमानी आफत कहर बनकर बरस रही है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक भारी बारिश के चलते हाहाकार है। लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उत्तराखंड में बुधवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश के कारण प्रतापनगर तहसील के अंतर्गत भेलुन्ता-हलेत-देवल मोटर मार्ग छेरदानू के समीप धंसने से पांच परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। जिसके चलते गांव के 5 परिवारों के 29 लोगों को खतरे को देखते हुए स्कूल में शिफ्ट किया गया है। बीजेपी नेता राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि पीएमजीएसवाई को इस सड़क की स्थिति के बारे में कई बार बता दिया गया था। लेकिन पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका खामियाजा आज गांव के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

सुरक्षा के दृष्टिगत 05 परिवारों को आंगनवाड़ी/विद्यालय में शिफ्ट किया गया, जिनके नाम/सदस्य निम्न है-

Uttarakhand Uttarakhand

1-प्रकाशलाल पुत्र मलखु 07 व्यक्ति
2-मुरारीलाल पुत्र मलखु 06 व्यक्ति
3-सुंदर लाल पुत्र धेलु 07 व्यक्ति
4-मुरारी लाल पुत्र भोला लाल 02 व्यक्ति
(टोटल 22 यक्ति प्रा0वि0 छेरनामे।)

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

05-शूरवीर पुत्र चन्दूलाल 07 व्यक्ति, (आँगनवाड़ी केंद्र में है)