आसियान-भारत सम्मेलन:प्रधानमंत्री मोदी बोले- 2022 में आसियान-भारत की पार्टनशिप के 30 साल पूरे होंगे

Uttarakhand

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 18वें आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लिया। कहा कि  कोविड-19 महामारी के कारण हम सभी को अनेक चुनौतियों से जूझना पड़ा। लेकिन ये चुनौतीपूर्ण समय भारत-आसियान मित्रता की कसौटी के लिए अहम रहा है। कोविड के काल में हमारा आपसी सहयोग, आपसी संवेदना भविष्य में हमारे संबंधों को बल देते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि, ‘इतिहास गवाह है कि भारत और आसियान के बीच हजारों साल से जीवंत संबंध रहे हैं। इनकी झलक हमारे साझा मूल्य, परम्पराएं, भाषाएं, ग्रन्थ, वास्तुकला, संस्कृति, खान-पान, दिखाते हैं। इसलिए आसियान की यूनिटी और सेंट्रलिटी (केंद्रीयता) भारत के लिए सदैव एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता रही है।

Uttarakhand Uttarakhand

प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2022 में हमारी पार्टनरशिप के 30 साल पूरे होंगे। भारत भी अपनी आजादी के 75 साल पूरे करेगा। मुझे बहुत खुशी है कि इस महत्वपूर्ण पड़ाव को हम ‘आसियान-भारत मित्रता वर्ष’ के रूप में मनाएंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन के ब्रुनेई में हो रहे इस समिट में मोदी वर्चुअली जुड़े। इस सम्मेलन में आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के मुखिया शामिल हुए।