उत्तराखंड: आरएसएस ने इन्हें दी प्रान्त प्रचारक व सह प्रांत प्रचारक की जिम्मेदारी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की पानीपत जिला के समालखा (हरियाणा) में आज मंगलवार को बैठक में उत्तराखंड के नए प्रांत प्रचारक के नाम पर चर्चा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से डॉक्टर शैलेंद्र को उत्तराखंड का प्रांत प्रचारक और चंद्रशेखर को सह प्रांत प्रचारक नियुक्त किया गया।

RSS के नये प्रान्त प्रचारक बने डॉ शैलेन्द्र अभी तक जयपुर के प्रान्त प्रचारक थे। बता दें कि, पूर्व में वे देहरादून महानगर के महानगर प्रचारक भी रहें। डॉ शैलेन्द्र ने आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) रुड़की से एमटेक किया है और RSS प्रमुख मोहन भागवत के निजी सचिव भी रह चुके हैं। वहीं, चंद्रशेखर क़ो सह प्रांत प्रचारक बनाया गया है।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand