Russia-Ukraine war: भारतीयों की वापसी और विश्व शांति के लिए प्रार्थना, पढ़िए किशोर उपाध्याय ने क्या कहा

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी। 

यूक्रेन में रूस के हमले के बाद से भारत के कई छात्र और नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उनकी सलामती और सकुशल वापसी को लेकर देश मे जगह-जगह प्रार्थनाओं का दौर जारी है और भारत सरकार अपने देश के लोगों को वापस लाने में भी जुटी हुई है। वहीं, पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने आज जलेड़ स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर यूक्रेन-रूस युद्ध बंद होने और वहां फंसे भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना की है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

युद्ध के बादल छंटे और विश्व शांति के लिए प्रार्थना 

पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने आज शनिवार को राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर में देवी की मूर्ति के आगे ध्यान लगाया और पूजा-अर्चना की। कहा कि हम सब देवभूमि के लोग हैं। देवी-देवताओं पर हमारी गहरी आस्था है। कहा कि यूक्रेन में भारत के कई लोग फंसे हुए हैं। इनमें उत्तराखंड के भी लोग शामिल हैं। कहा कि टिहरी के कई गाँव के युवा वहाँ फंसे होने से उनके परिजन चिंतित हैं। कहा कि उत्तराखण्डवासियों के सकुशल वतन वापसी हेतु लगातार उच्चाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से बातचीत की जा रही है। कहा कि इस मामले में पीएम मोदी और सीएम धामी गंभीर हैं।