दुखद: ज्योर्तिमठ और शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती नहीं रहे, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को 99 साल की उम्र में निधन हो गया। स्वामीजी ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में अंतिम सांस ली।


नई दिल्ली

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

ज्योर्तिमठ बद्रीनाथ और शारदा पीठ द्वारका के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में दोपहर साढ़े 3 बजे अंतिम सांस ली। स्वामी शंकराचार्य लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका बेंगलुरु में इलाज चल रहा था। कुछ ही दिन पहले वह आश्रम लौटे थे। स्वामी शंकराचार्य आजादी की लड़ाई में जेल भी गए थे। वहीं उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी।

Uttarakhand Uttarakhand