सेवा सोसाइटी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता बेबीनार आयोजित किया  

देहरादून: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (11-17 जनवरी) के अवसर पर संजय ऑर्थोपीडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेन्टर व सेवा सोसाइटी द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित बेबीनार का आयोजन किया गया।

Uttarakhand

पिछले 15 सालों से यह सेंटर एवं सेवा सोसाइटी सड़क सुरक्षा के ऊपर जनता को जागरूक कर रहा है। अब तक इस सेंटर के द्वारा दो सौ से अधिक निःशुल्क व्याख्यान दिये जा चुके है।

पहले के भांति इस बार सड़क सुरक्षा जागरूकता की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इस बार सेंटर द्वारा कोरोना काल होने के कारण सेंटर द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान को ध्यान में रखते हुए इस बार आम जनता को बेबीनार के द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

डॉ. गौरव संजय ने अपने व्याख्यान में बताया कि सड़क दुर्घटनाओं से बहत सी सामाजिक एवं आर्थिक समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। सड़क दुर्घटनाओं से न केवल हड्डी टूटती है बल्कि घर, रिश्ते एवं समाज भी टूटता है। इन सबको ध्यान में देखते हुए हमें सड़क सुरक्षा के नियमों को ईमानदारी से यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।

Uttarakhand Uttarakhand

डॉ. बी. के. एस. संजय ने व्याख्यान के दौरान बताया कि नशे का प्रभाव एवं नींद का अभाव से सड़क दुर्घटनाएं बहुत होती है। अतः हम सबको पर्याप्त मात्रा में नींद कम से कम 6-8 घंटे लेनी चाहिए एवं वाहन चलाते समय नशे का सेवन नहीं करना चाहिये।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह द्वारा चलाया हुआ यह अभियान काफी अच्छे परिणाम दे रहा है और आशा है इसी तरह के समाज से जुड़ी हुई समस्याओं से सम्बन्धित जागरूकता के कार्यक्रमों के द्वारा हम सब राष्ट के निर्माण में अपना योगदान दे सकते है। क्योंकि हम सब इस समाज की ही देन है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि अपने-अपने ढंग से राष्ट्र निर्माण में अपनी-अपनी भागीदार दें।