शरद पवार ने NCP अध्यक्ष पद छोड़ने का किया ऐलान, बोले ‘कहीं तो रुकना ही होगा’

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने एलान किया है कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने पद से इस्तीफा देने की बात कही। पवार ने कहा कि अब मैं चाहता हूं कि एनसीपी की जिम्मेदारी कोई और संभाले। मैंने कई साल तक पार्टी की जिम्मेदारी संभाली है और अब पार्टी का नेतृत्व नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे, लेकिन पार्टी अध्यक्ष पद से रिटायर होना चाहते हैं।

शरद पवार ने 4 दिन पहले गुरुवार को कहा था कि रोटी पलटने का वक्त आ गया है। किसी ने मुझसे कहा कि रोटी सही समय पर पलटनी है। न पलटे तो कड़वी हो जाती है। इस बयान पर अजीत पवार ने कहा कि नए चेहरों को आगे लाना NCP की परंपरा रही है। NCP महाराष्ट्र के महा विकास अघाड़ी गठबंधन में सहयोगी है।

पवार ने 1999 में कांग्रेस से अलग होकर NCP बनाई थी। उसके बाद से ही वे पार्टी के अध्यक्ष थे। पवार के ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारे लगाने लगे। वे उनसे अपना फैसला वापस लेने की मांग कर रहे थे।

Uttarakhand Uttarakhand

इस्तीफे में लिखा- लगातार यात्रा मेरी जिंदगी का हिस्सा

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
पवार ने अपनी चिट्‌ठी में लिखा- मैं पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ रहा हूं, सार्वजनिक जीवन से रिटायरमेंट नहीं ले रहा।
पवार ने अपनी चिट्‌ठी में लिखा- मैं पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ रहा हूं, सार्वजनिक जीवन से रिटायरमेंट नहीं ले रहा।

शरद पवार ने इस्तीफे में लिखा, ‘मेरे साथियो! मैं NCP के प्रेसिडेंट का पद छोड़ रहा हूं, लेकिन सामाजिक जीवन से रिटायर नहीं हो रहा हूं। लगातार यात्रा मेरी जिंदगी का अटूट हिस्सा बन गया है। मैं पब्लिक मीटिंग और कार्यक्रमों में शामिल होता रहूंगा। मैं पुणे, बारामती, मुंबई, दिल्ली या भारत के किसी भी हिस्से में हूं, आप लोगों के लिए हमेशा की तरह उपलब्ध रहूंगा। लोगों की समस्याएं सुलझाने के लिए मैं हर वक्त काम करता रहूंगा। लोगों का प्यार और भरोसा मेरी सांसें हैं। जनता से मेरा कोई अलगाव नहीं हो रहा है। मैं आपके साथ था और आपके साथ आखिरी सांस तक रहूंगा। तो हम लोग मिलते रहेंगे। शुक्रिया।’