तो किशोर के कदम से बदल जाएगी टिहरी की राजनीति, मंगलवार माना जा रहा है अहम दिन

Uttarakhand

नई टिहरी

गांधी परिवार के करीबी उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और टिहरी के पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय को लेकर आज दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने को लेकर सुबह से ही कयास बाजी का दौर चलता रहा।

हरिद्वार में बीते दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने पार्टी में अपनी उपेक्षा को लेकर जो बयान दिया उसके बाद कांग्रेस में खलबली मच गई। इसे संयोग कहे या राजनीति की चकलसबाजी पूर्व विधायक उपाध्याय आज दिल्ली दौरे पर हैं। इसी बीच राज्यसभा के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल बलूनी के एक ट्वीट से उत्तराखंड की भाजपा और कांग्रेस की राजनीति में एकाएक भूचाल आ गया। हालांकि, ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिखा गया था, लेकिन लोग इसे उत्तराखण्ड से जोड़कर भी देख रहे हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

इसी अंतराल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के दिल्ली पहुंचने की खबरें भी तैर रही हैं। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने को लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी ना तो भाजपा उत्तराखंड और ना ही कांग्रेस नेताओं को है। कहते हैं राजनीति संभावनाओं का खेल है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

विधानसभा चुनाव से एन वक्त पहले यदि किशोर भाजपा का दामन थामते हैैं तो टिहरी का राजनीतिक समीकरण परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा। उनके कदम को लेकर मंगलवार का दिन अहम माना जा रहा है।