जंगली जानवरों को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोकने को ठोस रणनीति बने

गैरसैंण:  विधानसभा अध्यक्ष ने वन मंत्री से कहा कि वन विभाग इस पर आवश्यक कार्यवाही कर जंगली जानवरों को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य करें।
वही इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने  ऋषिकेश में स्थित संजय झील के सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार को लेकर भी  वन मंत्री हरक सिंह रावत से वार्ता की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तीर्थाटन के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से संजय झील को विकसित किया  जाना अति आवश्यक है ।

Uttarakhand

संजय झील प्राकृतिक रूप से अत्यंत सुंदर है और इस के सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को रोजगार के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों को एक सुंदर रमणीक स्थान देखने को मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने वन मंत्री से कहा कि शीघ्र ही इस पर कार्य योजना तैयार कर संजय झील को विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिये।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

दोनों ही विषयों पर वन मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
—————————————————————-