सुजल राणा सेनापति और कन्या भारती की अध्यक्षा पद पर आर्ची पुंडीर रहे विजय

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

चंबा: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंबा में छात्र सांसद एवं कन्या भारती का गठन किया गया, जिसमें मुख्य पदों पर चुनाव के माध्यम से मतदान हुआ।

कन्या भारती में अध्यक्ष पद पर आर्ची पुंडीर, सचिव पद पर संजना तिवारी, मंत्री पद पर कोमल ममगाई विजय हुए। छात्र संसद में सुजल राणा सेनापति, भैया आशुतोष डोभाल प्रधानमंत्री, अनुराग जोशी मंत्री पद पर विजय बने। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार ने संबोधित करते हुए विद्या भारती में छात्र संसद और कन्या भारती के महत्व के बारे में बताया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मौके पर छात्र संसद प्रमुख महावीर सिंह नेगी, सुरजीत सिंह पुंडीर, श्री केशवानन्द मैठाणी, विजयप्रकाश उनियाल, राजेश नेगी राकेश, रविंद्र राणा, सोहनलाल,अरुण आदि उपस्थित रहे।