सनी का 65वां जन्मदिन : बॉबी ने स्पेशल फोटो शेयर कर बड़े भाई सनी देओल को किया बर्थडे विश, बोले-आप मेरी दुनिया हो

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे के खास मौके पर उनके भाई बॉबी ने खास पोस्ट शेयर किया है।


 

Uttarakhand

नई दिल्ली

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी देओल को फैंस सहित उनके कई करीबी भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। सनी देओल को उनके छोटे और प्यारे भाई अभिनेता बॉबी देओल ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज अभिनेता को बधाई दी है।

Uttarakhand Uttarakhand

बॉबी देओल अक्सर अपने भाई सनी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनके जन्मदिन पर बॉबी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में बॉबी और सनी देओल के अलावा उनकी दो बहनें अजीता और विजेता देओल भी नजर आ रही हैं। तस्वीर में चारों भाई-बहन एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अपने 2 में दिखेगी दोनों भाइयों की जोड़ी 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

सनी और बॉबी की यह बॉन्ड‍िंग सिर्फ तस्वीरों में ही नहीं बल्क‍ि उनकी असल जिंदगी में भी देखने को मिलती है। दोनों भाई कई मौके पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार और सपोर्ट जता चुके हैं। दोनों भाई जल्द ही ‘अपने 2’ में नजर आएंगे। इससे पहले ‘अपने’ में भी सनी और बॉबी ने अपने पापा धर्मेंद्र के साथ एक बेहतरीन फैमिली ड्रामा दिया था।