स्वामी रामतीर्थ परिसर निदेशक का कार्यकाल बढ़ा

Uttarakhand

नई टिहरी

एचएनबी केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर निदेशक प्रो एए बौड़ाई का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को विवि के कुलसचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

एचएनबी केंद्रीय विवि ने 31 जुलाई 2019 को प्रो एए बौड़ाई को स्वामी रामतीर्थ परिसर के निदेशक पद पर नियुक्त किया था। बताते चलें कि प्रो बौड़ाई का कार्यकाल 31 जुलाई को पूरा हो रहा था। ऐसे में विवि ने आज आदेश जारी कर प्रो बौड़ाई का कार्यकाल अग्रिम आदेशों तक विस्तारित कर दिया है।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

शिक्षक-कर्मचारियों ने दी बधाई
स्वामी रामतीर्थ परिसर के शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रो बौड़ाई का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर खुशी जताई है। परिसर के राकेश कोठारी, हंसराज बिष्ट, रामेश्वर रतूड़ी सहित कई लोगों ने हर्ष जताया है।